कैराना

अधिवक्ता के मुंशी को फोन पर धमकी, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता के मुंशी को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आईं। कॉल करने वालों ने खुद को पारस, कुन्नू, और आकाश, निवासी ग्राम लिलौन, थाना शामली बताया और उन्हें गालियाँ देते हुए गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित नदीम ने बताया कि कैराना न्यायालय में अधिवक्ता महताब चौहान के साथ प्रैक्टिस करता है, आरोपियों ने कहा कि यदि वह उनसे कहीं भी मिला तो उसकी जान ले ली जाएगी। इसके बाद से वह डरा हुआ है और आशंका व्यक्त की है कि ये दबंग लोग उसके साथ कोई भी अनहोनी घटना कर सकते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल और मोबाइल नंबरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button