हापुड़
यूजीसी कानून के विरोध में खून से लिखा पत्र …
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी)- यूपी के हापुड़ में यूजीसी कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। स्वर्ण समाज के लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन किया है। वही नगर पालिका में राष्ट्रीय सैनिक संस्था केकार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखा है। और यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जताया हैं।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि यूजीसी काला कानून सरकार को वापस लेना होगा। हमारे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखा है। हम चाहते हैं इस काले कानून को वापस लिया जाए। कानून वापस नहीं लिया जाता है। तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।




