शामली

स्वर्ण समाज के लोगों की बैठक का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

शामली। बुधवार को शहर के एमएसके रोड पर स्वर्ण समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे यूसीजी बिल का विरोध किया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गुरूवार को शामली कलक्ट्रेट में यूसीजी बिल के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को शहर के एमएसके रोड पर आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों, किसान संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए ठाकुर पूरन सिंह व ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित नीति में जाति आधारित प्रावधानों से विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सामाजिक विभाजन बढ़ेगा। शैक्षणिक संस्थान ऐसे स्थान हैं, जहां विभिन्न समुदायों के छात्र समानता, सहयोग और आपसी समझ के साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं, लेकिन जाति आधारित व्यवस्था से बच्चों को अलग-अलग समूहों में बांटने की आशंका है, जिससे मानसिक द्वेष, गुटबाजी और प्रतिस्पर्धात्मक कटुता बढ़ सकती है। उन्होने आशंका जताई कि इस नीति से सामान्य वर्ग के बच्चों के साथ संभावित अन्याय एवं मानसिक उत्पीड़न की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होने निर्णय लिया गया कि यूसीजी के विरोध में स्वर्ण समाज के लोग शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगे। इस अवसर पर ठाकुर पूरन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, पंडित प्रेम कोठारी, वैभव गर्ग, बाबूखान, जनेश्वर प्रसाद शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, दीपाशूं वशिष्ठ, सचिन राजपूत, पंडित नरेंद्र शर्मा, मोहम्मद शान,सतीश बधैव, सुभाष चन्द्र मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button