असम के दरंग जिले में जिला विकास समिति की बैठक संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम के दरंग जिले के जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में दरंग जिला विकास समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त पूबाली गोहाई ने की। बैठक में जिला आयुक्त ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग (आवास), सामाजिक कल्याण, मत्स्य, आवास एवं शहरीकरण, कृषि, पशुपालन आदि महत्वपूर्ण विभागों के कार्यकलापों तथा वर्तमान में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले के कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसके तहत खारुपेटिया में निर्मित आदर्श महिला महाविद्यालय, सिपाझार में आदर्श आवासीय विद्यालय, कौपाटी तथा टांगनी में जगन्नाथ कम्युनिटी भवन एवं कौशल केंद्र के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा दरंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक, आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों, गरुखुटी में समन्वित उद्यान आदि विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की गई। जिला आयुक्त ने चल रहे सभी विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्ता मानकों एवं निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास आयुक्त देवजीत बरुआ, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी करबी सैकीया करण, अतिरिक्त जिला आयुक्त सांतना बरा सहित विभिन्न विभागों के मुख्य अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



