मेरठ

जयंत चौधरी ने एआई आधारित शिक्षा और स्किलिंग का विज़न किया प्रस्तुत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने नई दिल्ली में गूगल के एआई फॉर लर्निंग फोरम में भारत के शिक्षा और स्किलिंग इकोसिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण के लिए सरकार के विज़न को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, गूगल क्लाउड और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की गई।

इस पहल के तहत सीसीएसयू को भारत की पहली एआई-इनेबल्ड स्टेट यूनिवर्सिटी पायलट के रूप में विकसित किया जाएगा, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने कहा कि एआई के माध्यम से शिक्षा और स्किलिंग को जोड़कर युवाओं की रोजगार क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा।

गूगल इंडिया की कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने कहा कि इस सहयोग के माध्यम से पर्सनलाइज़्ड लर्निंग, एआई-संचालित करियर सपोर्ट और आधुनिक लर्निंग सिस्टम विकसित किए जाएंगे। यह पहल सीसीएसयू को एक एआई-फर्स्ट संस्थान में बदलने के साथ-साथ देशभर की उच्च शिक्षा संस्थाओं के लिए एक मॉडल फ्रेमवर्क बनेगी, जिससे छात्रों को विश्वस्तरीय डिजिटल लर्निंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button