मेरठ

बक्सर प्लांट के शुभारंभ के साथ जेके सीमेंट 31 एमटीपीए क्षमता पार

देश की शीर्ष पाँच ग्रे सीमेंट कंपनियों में शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। भारत की अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी जेके सीमेंट लिमिटेड ने बिहार के बक्सर में अपने अत्याधुनिक ग्रे सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस नए प्लांट के जुड़ने से कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 31.26 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है, जिससे जेके सीमेंट ने 30 एमटीपीए का आंकड़ा पार कर लिया है और देश की शीर्ष पाँच ग्रे सीमेंट उत्पादक कंपनियों में स्थान बना लिया है।

जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने इसे कंपनी की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताते हुए कहा कि बक्सर प्लांट बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा और कंपनी की राष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत करेगा। वहीं संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं सीईओ माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा कि स्थानीय उत्पादन से कंपनी अब बिहार में तेज, प्रभावी और बेहतर सेवा प्रदान कर सकेगी।

3 एमटीपीए क्षमता वाला यह प्लांट लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में फैला है और पटना-बक्सर हाईवे पर स्थित है। इस परियोजना में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। प्लांट से न केवल बुनियादी ढांचे और निर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button