मथुरा

दो पक्षों में  जमीन विवाद पर पथराव

दो तीन लोग गिरफ्तार पुलिस जांच जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के यमुना पार क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लक्ष्मी नगर इलाके में हुई इस घटना में दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंसवा निवासी नवीन पुत्र मुनिया ने आरोप लगाया है कि उसके साले अफसर खान ने उसे एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने मथुरा बुलाया था। नवीन के मुताबिक, मथुरा पहुंचने पर उसके साले अफसर अली, समीना, कल्लू और मुन्ना ने उसे एक कमरे में बंद कर मारपीट की। आरोपियों ने नवीन पर उसके नाम दर्ज जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ गंभीर मारपीट की गई। थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने जानकारी दी कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से हैं और उनके बीच जन्मदिन पार्टी में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में फिलहाल पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button