मथुरा

यमुना किनारे कब्जों को हटाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के केसी घाट क्षेत्र में यमुना किनारे हो रहे अवैध पक्के निर्माण एवं कब्जों को लेकर निषाद समाज के लोगों ने मांट प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर यमुना किनारे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने और घाट पर स्थित शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की है। निषाद समाज के दर्जनों लोगों ने बलवीर निषाद के नेतृत्व में केसी घाट के समीप परिक्रमा मार्ग में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से यमुना किनारे खादर में जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। राम गोविंद, सुखदेव एवं सत्यवीर ने बताया कि मामले की शिकायत मांट एसडीएम से की जा चुकी है। इसके बावजूद शिव मंदिर के जाने वाले रास्ते में ताला लगाए जाने से भक्तजन पूजन करने से वंचित हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुखदेव, खेमचंद, सत्यवीर, कमल सिंह, विवेक, सुजीत, बबलू, दीपक, मनोज, केदारी, पदमानंद, पीतम, देशराज आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button