हजारीबाग

जिला प्रशासन ने रन फॉर रोड सेफ्टी’ के माध्यम से दिया सुरक्षित सफर का संदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग़ सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन कार्यालय,हजारीबाग द्वारा रन फॉर रोड सेफ्टी’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सुरक्षित यातायात के संदेश को मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर आदित्य पांडेय,प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA), जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार,डीपीआरओ रोहित कुमार,पुलिस उपाधीक्षक, एपीआरओ परिमल कुमार, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे। उपायुक्त ने हरि झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया तथा स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं,युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिवहन विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
परिवहन विभाग ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है, जो सुरक्षित और सुव्यवस्थित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button