हापुड़

मेंथा ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग…

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में मेंथा ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव देखने को मिला । मेंथा ऑयल बनाने की कंपनी में भीषण आग फैलने से हड़कंप मच गया । हेलो एरोमेटिक प्राइवेट लिमिटेड में केमिकल ड्रम फटने से भीषण आग लग गई । भीषण आग से मजदूरों और आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई ।जनपद हापुड के धौलाना क्षेत्र के गुलावठी मार्ग स्थित देहरा गांव की फैक्ट्री का मामला है ।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के गुलावठी मार्ग पर स्थित देहरा गांव में  हैलो  एरोमेटिक प्राइवेट लिमिटेड  नामक मेंथा ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में आकस्मिक रूप से आग लग गई । सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । फैक्ट्री में केमिकल से भरे ड्रमों के फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं आसमान में छा गया, जिससे वह दूर-दूर तक दिखाई देने लगा । मजदूरों ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन भीषण आग के कारण फैक्ट्री परिसर में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखो रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में लगी आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है कि क्या यह शॉर्ट सर्किट, केमिकल रिएक्शन या कोई अन्य लापरवाही का नतीजा था। हापुड़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी हुई है। ऐसी घटनाएं बार-बार होने से औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button