रामपुर शाहबाद
मूर्ति स्थापना के लिए हकीमान शिव मंदिर पर हुआ कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला हकीमान बरबलान शिव मंदिर शाहबाद में शुक्रवार के दिन मूर्तियों का जलाधिवास और अन्नाधिवास कराया गया, जबकि रविवार के दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना का कार्यक्रम होगा। मुकेश चंद्र गुप्ता द्वारा पंचमुखी हनुमान की मूर्ति स्थापित कराई जा रही है तो वहीं अनिल रस्तोगी द्वारा राम दरबार, सौरव रस्तोगी द्वारा लक्ष्मी नारायण, हरिओम गुप्ता द्वारा राधाकृष्ण, मोतीलाल बरनवाल द्वारा भगवान गणेश एवं संजीव रस्तोगी द्वारा खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना के लिए पूजन कार्यक्रम कराया गया। अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में अभय गुप्ता ,कैलाश चंद्र, रामकिशोर,अनुराग, राज कुमार सहित अनेकों पुरुष व महिलाएं रहे।



