रामपुर शाहबाद

रामगंगा में डूब कर हुई युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद।रामगंगा नदी में पैसे निकालने गए 18 वर्षीय युवक की नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम लगभग 4 बजे की है जब बमनपुरी निवासी नैनसुख का 18 वर्षीय पुत्र देशपाल अकेला रामगंगा नदी में पुल के नीचे पैसे बीन रहा था, अचानक देशपाल को दौरा पड़ने से वह नदी में गिर गया और नदी में गिरकर उसकी मौत हो गई। शाम को परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया तो उसके भाई द्वारा पुल से नीचे देखने पर देशपाल का मृत शरीर नदी में तैरता हुआ मिला। परिजनों व अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे नदी से बाहर निकालकर घर लाया गया । देशपाल की मौत का समाचार सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था । शुक्रवार को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृत देशपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button