साहेबगंज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान/शहादत् दिवस पर रामकनाली कोलियरी में जुटे मजदूर नेताओं का जमघट

Labour leaders gathered at Ramkanali Colliery on the occasion of the sacrifice/martyrdom day of Father of the Nation Mahatma Gandhi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रामकनाली कोलियरी परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पूण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर मजदूर कनेक्शन का आयोजन मजदूर नेता छोटु सिंह बिहार जनता खान मजदूर संघ कंचन महतो(बी सी के यू),मनोज कुमार सिंह(आर सी एम यू),राजेश सिंह(जे एसएस), उमेश ऋषि की अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सी आई टी यू झारखंड राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद राजा ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी साथियों ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। सी आई टी यू धनबाद जिला महासचिव रामकृष्णा पासवान ने चार लेबर कोड को मजदूरों का गुलामी का दस्तावेज बताते हुए 12-फरवरी- 2026 को श्रम कानून खत्म कर लेबर कोड लागू करने के खिलाफ मजदूरों का राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का प्रस्ताव पेश किया। सभा को सीटू धनबाद जिलाध्यक्ष आनंदमयी पाल,निवर्तमान पार्षद छोटु सिंह(बीजेकेएमएस),कंचन महतो (बी सी के यू केंद्रीय सचिव),मनोज कुमार सिंह(सचिव आरसीएमयू) रामबचन पासवान(पूर्व विधायक प्रतिनिधि/आरसीएमयू),राजेश सिंह (जे एसएस),उमेश ऋषि,सरोज उपाध्याय(जे एम एस एस),ललन प्रसाद यादव,रूस्तम अंसारी,अमृत महतो, रणधीर सिंह,ओपिन गोप,चितु साव,पंकज सिंह,बिनोद सिंह, रामदास पाडे,पी.उपाध्याय,सीपी लहरे, मो.रहमान,महादेव कुम्हार, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो सहित दर्जनों मजदूर नेताओं ने कनेक्शन को संबोधित करते हुए लेबर कोड के खिलाफ महासचिव के प्रस्ताव को समर्थन देते हुए 12-फरवरी-2026 की राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील आम मजदूर-किसान और नागरिकों से की गई। बिष्णु कुमार एवं ईपीटीए के साथियों ने गांधीजी का भजन व राष्ट्रीय गीत गाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और मजदूर नेता गोवर्द्धन महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button