कैराना
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव में शाहनवाज़ राणा का दबदबा
कैराना कचहरी में उमड़ा अधिवक्ताओं का सैलाब, बंपर वोटिंग से राणा को निर्णायक बढ़त
शाम 5 बजे तक मात्र 29.62 प्रतिशत ही मतदान हुआ,810 में से मात्र 240 मतदाताओं ने ही अपने मतों प्रयोग किया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के तहत शुक्रवार को कैराना कचहरी पूरी तरह चुनावी अखाड़े में तब्दील नजर आई। सुबह से ही अधिवक्ताओं की भारी भीड़ कचहरी प्रांगण में उमड़ पड़ी। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान प्रथम वरीयता के लिए 266 नंबर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा के पक्ष में बंपर वोटिंग हुई, जिससे उन्हें स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दी।
कचहरी प्रांगण स्थित बार भवन में मतदान के लिए सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक मतदान केंद्र पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। कचहरी परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश द्वारों पर चेकिंग की गई और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ताओं का रुझान साफ तौर पर शाहनवाज़ राणा की ओर झुका नजर आया।मतदान के दौरान राणा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने प्रथम वरीयता में बड़ी संख्या में वोट देकर राणा की स्थिति मजबूत कर दी। दिन भर चले मतदान के दौरान जैसे-जैसे वोटिंग प्रतिशत बढ़ता गया, वैसे-वैसे विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ती नजर आई।हालांकि वोटिंग धीमी गति से रही। 810 वोटों में से मात्र 240 मत ही पड़ सके। कुल मिलाकर शाम पांच बजे तक 29.62 प्रतिशत वोट पड़े। कैराना कचहरी में शाहनवाज़ राणा के समर्थन में उमड़ी भीड़ ने चुनावी तस्वीर लगभग साफ कर दी। राणा को मिल रहे भारी समर्थन से विरोधियों के हौसले पस्त नजर आए। अधिवक्ताओं का कहना है कि शाहनवाज़ राणा का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और अधिवक्ता हितों को लेकर उनकी मुखर भूमिका ही उन्हें भारी समर्थन दिला रही है। अधिवक्ताओं के बीच यह चर्चा आम रही कि राणा ने हमेशा बार और अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलता दिखाई दे रहा है।कुल मिलाकर, बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव में कैराना कचहरी से मिले रुझान शाहनवाज़ राणा के पक्ष में मजबूत संकेत दे रहे हैं। बंपर वोटिंग और अधिवक्ताओं के व्यापक समर्थन ने उनकी जीत की संभावनाओं को और प्रबल कर दिया है।