उत्तरकाशी
सिल्ला गाँव में गौशाला में आग सें 6 मवेशी मरें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम सिल्ला में शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी /गौशाला मे प्रातः समय लगभग 08:40 बजे आग लगने से छान में बंधे 6 मवेशी आग में जल कर मर गये । गाँव से कुछ दूरी पर बने गौशाला में आग लगने की सूचना ग्रामीणों को धुआं दिखाई देने पर पता चला । बहुत प्रयास करने के पश्चात भी ग्रामीण अपने मवेशियों को बचा न सकें । गौशाला पूरी तरह सें जल कर राख हो गयी ।


