बहराइच
भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा अभियान हुआ आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने की रूपरेखा तय की गई जिसमें मंडल कार्यशाला आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बहराइच बृजेश पांडे ने की। सरस्वती शिशु मंदिर नानपारा में आयोजित इस कार्यशाला में मंडल प्रभारी नानपारा अरुण लोधी नानपारा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे नगर महामंत्री आनंद रस्तोगी विपिन सिंह तीरथ राम साहू सुशील त्रिपाठी वंदना मिश्रा दिनेश कुमार श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष गुड्डी शुक्ला बंशीधर रस्तोगी राजा राम मंडल मंत्री श्री शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे सत्रह से इक्कीस सितंबर तक दो चरणों में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया नगर के सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष नानपारा अजय कुमार गुप्ता पंडित अनिल पांडे कार्यकर्ता वसीम हसन राजा गोपाल चौरसिया अशोक जायसवाल इत्यादि सम्मिलित हुए कार्यशाला के दिन ही एक पेड़ मां के नाम जारी कार्यक्रम के अंतर्गत काली कुंडा मंदिर में पौधा भी रोपित किया गया लोगों को स्वच्छता ही सेवा है का संकल्प दिलाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में अधीक्षक डॉक्टर चंद्रभान राम के सहयोग से विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना गया प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई पर प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर प्रभावशाली लोगों का आमंत्रित का विचार विमर्श किया गया प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी चर्चा एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तकों का भी वितरण किया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण प्रोग्राम एवं प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता बैठक कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि दी गई प्रवासी नेता के द्वारा एक कार्यकर्ता के घर भोजन किया गया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम नगर नानपारा में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से अनवरत चलता रहा




