शामली

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार जुआरी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर मार्ग स्थित हमजा कॉलोनी के एक मकान में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी व 1220 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर चालान कर दिया है।शनिवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि सलेमपुर मार्ग स्थित हमजा कॉलोनी के एक मकान में कुछ लोग गिरोह बनाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुनील दत्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर चार जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी व 1220 रुपये नगद बरामद किए। गिरफ्तार जुआरियों ने अपने नाम आशू, आयान, जावेद व समीम निवासी कांधला बताए। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद चालान कर दिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button