बरेली
सनातन धर्म का न आदि है ना अंत, स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : युगदृष्टा श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म का आदि है ना अंत। हमारे वैज्ञानिक ऋषियों की महान देन है सनातन धर्म। व सनातन संस्कृति ढकोसला नहीं विज्ञान सम्मत है। हमारे पवित्र तीर्थ उपासना स्थलों संस्कृति के मूल सिद्धांतों को उत्तर उत्तर बढ़ते हुए देखते हैं। बच्चे बच्चे के मन में श्री राम,श्री कृष्ण,मां जगदंबा,भगवान शिव, संतो-महापुरुषों,ऋषि, मुनियों, वीर अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सनातन की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले सिख पंथ के दस गुरुओं व उनके परिवारों,स्वामी दयानंद, स्वामी विवेकानंद, जगतगुरु आर्द्र शंकराचार्य, चैतन्य महाप्रभु, महावीर स्वामी, महात्मा बुद्ध इत्यादिक के लिए जो भाव व श्रद्धा का सैलाब उमड़ते हुए देखते हैं तो हृदय में जो प्रसन्नता होती है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकत..
यहां पहुँचने पर हरि भक्तों ने फूल मालाएँ पहनाकर पुष्प वृष्टि करते हुए पूर्ण धार्मिक रीति रिवाज से आरती उतारकर श्री महाराज जी का भव्य स्वागत किया ।



