ललितपुर
सनातन संस्कृति से ही सुरक्षित रहेगी सभ्यता : हरिप्रिया भार्गव
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बानपुर में किया सनातन संास्कृतिक संघ सदस्यता अभियान का शुभारम्भ
बजरंगढ हनुमान मंदिर परिसर बानपुर में भंडारा, सम्मलित हुए धर्मालु
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सनातन संस्कृति द्वारा ही भारतीय सभ्यता सुरक्षित रहेगी। बच्चों को संस्कारों से जोडने के लिए उन्हें धार्मिक एवं महापुरुषों के जीवन चरित्र का बोध करना होगा। सनातन सांस्कृतिक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिप्रिया भार्गव ने आज कस्वा बानपुर के बजरंगढ हनुमान मंदिर प्रांगण में सनातन संकल्प अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा आज आवश्यकता है एकजुट होकर अपनी संस्कृति के संरक्षण की। बसुधैव कुटुम्बकम और प्रत्येक जीव के संरक्षण की भावना पर बल देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज मोक्षलक्षी धर्मों को एकसूत्र में बांधकर जाति, वर्ण और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज का निर्माण की जरूरत है। सनातन सांस्कृतिक संघ द्वारा सनातन एवं शाश्वत परंपराओं को बिखरने नहीं देंगे। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से अपनी मूल संस्कृति को बचाएंगे। हर घर में सनातन की लौ प्रज्वलित करेंगे और व्यवस्थित सशक्त समाज का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा जागरूकता के अभाव में विभिन्न माध्यमों से हमारे धर्म और संस्कृति को गलत ढंग से बताया जाता है। उन्होने मातृशक्ति से आव्हान किया कि जागरूक हो और अपने बच्चों और परिवार को संस्कारों से जोडे। इसके लिए सनातन संस्कृतिक संघ के माध्यम से आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुडऩे का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महामंत्री वीणा जैन ने करते हुए कहा सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए संगठन के माध्यम से जो प्रयास है वह निश्चय ही समाज में परिवर्तन का शंखनाद करेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिप्रिया भार्गव ने अंजनीपुत्र हनुमान जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर किया। सनातन सांस्कृतिक संघ के अभियान में ब्रह्मकुमारी रुवी दीदी, नीता खरे, डा.नीलम सराफ, चेष्टा श्रीवास्तव, डालीराजा, आरती सिंह, उर्मिलादेवी के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार पवन संज्ञा, डा.बी.आर.विश्वकर्मा, अक्षय अलया, डा.जितेन्द्र जैन, सुदामा दुबे पत्रकार बांसी, हरचरन राजपूत, भरत कुशवाहा, हरीसिंह ने सम्बोधित किया। संचालन जिला पंचायत सदस्य आशीष ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भार्गव ने हवन कुण्ड के समक्ष पंच तत्वों की साक्षी में वैदिक मंत्रोचार पूजन के साथ पांच संकल्प कराके सनातन संस्कृति की रक्षा का उपस्थित मातृशक्ति एवं उपस्थित जनसमुदाय को संकल्प कराया। आयोजन की व्यवस्थाए राष्ट्रीय संयोजक मनोज जैन, डा.सुशील विश्वकर्मा, संदीप दुबे, बीरसिह बुन्देला, वीरेन्द्र जैन सोनू, अमित पाठक, प्रिंस राठौर द्वारा संयोजित की गई। इस दौरान बजरंग गढ़ हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजन समिति द्वारा परसाद वितरण भंडारा किया गया जिसमें ग्रामीण अंचलों से आये धर्मानुजन सम्मलित हुए और पुन्यार्जन किया।



