गांधी जी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में डॉ बिपिन प्रसाद के नेर्तत्व में महात्मा गाँधी जी के पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम को मनाया गया। डॉ बिपिन प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है। हम सभी को अपने देश को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करना होगा। बीपीएम बंकिम चंद्र महतो ने बताया कि महात्मा गाँधी के पुण्यतिथि पर हम सभी को मिलकर कुष्ठ मुक्त देश बनाने के लिए वैसे ही कार्य करना होगा जैसे हमने चेचक और पोलियो जैसे बीमारियों के लिए किया है। आज यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मनाया जा रहा है। कसमार प्रखंड अंतर्गत प्रत्येक गाँव मे सहिया द्वारा जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में शपथ पत्र पढ़ा जा रहा है। पीएमडब्लू राजेश ठाकुर ने बताया कि हमारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर घर सर्वेक्षण के दौरान संदिग्ध कुष्ठ रोगियों को पहचान कर उनका समुचित इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हल्के तांबा रंग के त्वचा के धब्बे एवं धब्बे में संवेदनशीलता की कमी वाला व्यक्ति कुष्ठ रोग के संदेहास्पद रोगी हो सकता है। ऐसे रोगी को तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करनी चाहिए। उपचार में देरी से विकलांगता हो सकती है। शीघ्र निदान एवं पूर्ण उपचार से रोगी ठीक हो जाएगा एवं रोगी विकलांगता से बच जाएगा।किसी भी अंधविश्वास, मिथक और गलत धारणा पर सभी को विश्वास नही करना चाहिए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ जितेंद्र कुमार, देवनंदन सोरेन, सीमांत सिंह, अमित कुमार, रौशन कुमार, धर्मनाथ मेहता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।



