रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
Union Bank of India officials pay courtesy call to Chief Minister Hemant Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची के डीजीएम एवं रीजनल हेड श्री आलोक कुमार, चीफ मैनेजर श्री पीयूष श्रीवास्तव, रीजनल ऑफिस की श्रीमती सुमेधा, सीनियर मैनेजर श्री रॉबिन लकड़ा तथा मैनेजर श्रीमती पूजा मित्रा उपस्थित थे। भेंट के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।



