भरत पुर

विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों में जुटी महिलाएं

हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी बनाने में जुटी महिलाएं

सनातन संस्कृति की रक्षा, एकता और सामाजिक समरसता के लिए बनाईं योजना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे में आगामी 1 फरवरी रविवार को माघ मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजक सकल हिन्दू समाज केशव बस्ती भुसावर कस्बे में संगठित हिन्दू समर्थ भारत हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन जिन्दल फार्म हाउस सैरकी सड़क मार्ग पर दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिलाएं बढ चढ़कर हिस्सा लें रही है, जिसमें महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में मंगल कलश यात्रा बैण्ड बाजों के साथ पुरानी अनाज मण्डी से मौनी बाबा ऊलूपुरा वाले के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों के साथ पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर प्रांगण मुण्डायारा, छौंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित पुलिया वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर, सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज धर्मशाला आदि सहित राजराजेश्वरी झील वाली कैला देवी मन्दिर बन्ध का नंगला, शैतान पाडा देवी मां का मन्दिर प्रांगण से कलश एवं संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी।स्थानों से निकलेगी।जिसको लेकर कस्बे में उत्सव का माहौल बन रहा है। वहीं बैठक, मीटिंग कर समाज को एकजुट करने, अधिकारों की रक्षा करने और विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर मन्त्राणा कर रही है। इसी श्रृंखला में मुख्य अतिथि दिगम्बर परमहंस शोभानन्द भारती महाराज मौनी बाबा ऊलूपुरा वाले, मुख्य वक्ता धर्म जागरण जयपुर प्रांत के संयोजक अमरसिंह एवं ब्रह्माकुमारी केन्द्र भुसावर की ब्रह्मकुमारी गीता बहन मातृशक्ति का उद्बोधन के साथ प्रसादी वितरण करते हुए किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त महिला श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी अपनी श्रद्धा अनुसार अपनी हाजिरी लगाते हुए विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को ढोलक,झांझ, मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए अपनी हाजिरी लगाकर प्रसादी वितरण के लिए पैकिंग में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button