बागपत

बागपत कबड्डी लीग के फाइनल में पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत

 खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मुबारकपुर गांव में हुआ भव्य फाइनल मुकाबला, बच्चों को ट्रॉफी देकर दिया आशीर्वाद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। मुबारकपुर गांव में आयोजित बागपत कबड्डी लीग का फाइनल मुकाबला खेल भावना और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सर्वखाप पंचायत के वरिष्ठ नेता चौधरी नरेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। उनके आगमन पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
फाइनल मुकाबले के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में चौधरी नरेश टिकैत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
चौधरी नरेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं यदि सही मंच और मार्गदर्शन पाएँ, तो वे जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में उनके साथ चौधरी उमेश शर्मा (सर्वखाप खेकड़ा-360) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी मंच से खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया तथा पुरस्कार वितरण में सहयोग किया। चौधरी उमेश शर्मा ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
फाइनल मुकाबला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button