पहाड़ की बेटी का , पहाड़ सा सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : यू तो उत्तराखंड में समय समय पर आपदाएं आती ही रहती है और इन आपदाओं के बीच लोगों को जीवन जीने की आदत सी हो गयी है । अभी चाहे हाल में धराली में आयी आपदा हो या फिर जोशीमठ में आयी आपदा । ये सभी पहाड़ के हौसलें व हिम्मत को टूटने नही देते । ऐसी ही कुछ आपदा कुछ वर्ष पूर्व उत्तरकाशी के चियांलीसौड के पास बडेथी मे आयी । भूधसाव के चलते लगभग90 परिवार प्रभावित हुए । लोगों के सम्मुख बड़ा संकट खड़ा हो गया । बडेथी वार्ड 02 के निवासियों ने शासन प्रशासन से गुहार लगायी । लेकिन समुचित हाल न निकला ।तत्कालीन समय में उत्तरकाशी की भंडारस्यू के पटारा गांव की वरिष्ठ भाजपा नेता स्वराज विद्वान राष्ट्रीयअनुसूचित जनजाति आयोग मे सदस्य नामित हुई थी । बडेथी आपदा प्रभावितअपनी पीड़ा को लेकर स्वराज विद्वान के सम्मुख भी पहुंचे । स्वराज ने भी आम जन प्रतिनिधियो भाँति आश्वासन ही नही दिया । अपितु पूरी शिद्दत के साथ शासन /प्रशासन स्तर पर सार्थक प्रयास भी करने लगी और परिणाम भी सामने आने लगा बडेथी आपदा प्रभावितों का नव चयनित स्थान पर विस्थापन किया जाने लगा । जब सभी आपदा प्रभावित बडेथीवासी खुशी खुशी विस्थापित हो गये । तो आज नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी वार्ड में बड़ेथी ग्राम वासियों और आपदा विस्थापित समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ,समस्त आपदा विस्थापित समिति बड़ेथी एवं बड़ेथी वार्ड के सभासद और समस्त ग्राम वासियों के द्वारा आज धन्यवाद समारोह में अभिनन्दन किया गया । स्वराज विद्वान को कलेयू अर्षा /पकवान देकर सम्मान किया गया। स्वराज विद्वान वर्ष 2017 से 20 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार में सदस्य थी । इसी विस्थापन कार्य को करवाने के लिए आज सभी ग्रामीणों के द्वारा स्वराज विद्वान का धन्यवाद कार्य क्रम का आयोजन कर बड़ेथी में स्वागत अभिनंदन किया गया । स्वराज के अनुसार अपनी गांव की बेटी के रूप में माघ माह में पहाड़ की परम्परा के अनुसार मुझे अर्षा कलेयू भेंट किया गया।मैं इस सम्मान के लिए समस्त बड़ेथी गांव के लोगों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। इस अनोखे सम्मान उपहार से स्वराज विद्वान आनंदित दिखी ।


