बरेली

जिलाधिकारी ने विकास विभाग व सीएमआईएस पोर्टल के अंतर्गत निर्माण कार्यों से संबंधित सी.एम. डैशबोर्ड की करी समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग से संबंधित सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा सी.एम. डैशबोर्ड पर दर्ज कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीएमआईएस पोर्टल के अंतर्गत पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट्स में के कार्यों कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट्स में कार्य कि गति धीमी है जिस पर निर्देश दिये गए कि पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट्स कि समीक्षा हेतु अलग से बैठक आयोजित की जाये और प्रत्येक प्रोजेक्ट हेतु एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाये और उन्हें भी मीटिंग में बुलाया जाये। इसी प्रकार जल निगम (नगरीय) की परियोजनाओं की भी समीक्षा में पाया गया कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीँ है जिस पर उक्त की भी अलग से बैठक आहूत करने व उस बैठक में नगर निगम व नगर निकयो के अधिकारियो को भी बुलाये जाने के निर्देश दिये गए, जिससे आपसी सहयोग से कार्य को गति दी जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये  कि आगामी माह से यदि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ई. ऑफिस पर लॉगिन और फाइल मुवमेंट नहीँ किया जाता है तो उसका वेतन बाधित किया जायेगा, इसलिये यदि ई. ऑफिस को लेकर किसी प्रकार का संशय या समस्या है तो उसका समाधान करा लें और प्रत्येक दशा में ई. ऑफिस का संचालन किया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जिस विभाग के निर्माण कार्य चल रहे उस विभाग के अधिकारी द्वारा समय समय पर गुणवत्ता कि दृष्टि से निरीक्षण अवश्य किया जाये और हैंडओवर लेने से पूर्व डीपीआर के अनुरूप समस्त कार्य पूर्ण हो गए है या नहीँ इसको भी देखे, प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विश्राम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button