बोकारो

संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के विचारों को आत्मसात करना और उनके बताए मार्ग पर चलें समाज :- गोवर्धन रविदास।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जिले के बेरमो प्रखंड स्थित फुसरो नगर परिषद रेहवाघाट ढोरी बस्ती में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी 649 वां जन्म जयंती बड़े दुम धाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलचंद रविदास एवं संचालन धरम घासी ने किया समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित गोवर्धन रविदास एवं सभी लोगों द्वारा संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के चित्र पर फुल माला पहनाकर एवं बुद्ध वंदना त्रिशरण का पाठ कर कार्यक्रम शुरूआत हुई। गोवर्धन रविदास ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जन्म बनारस में हुई इनकी अनेकों कहानियां हैं रविदास जी की कल्पना थी बेगमपुरा राज़ स्थापना करने की बेगमपुरा यानी बिना गम दुःख तकलिफ का राज सब खुश रहें।
जात पात छुआ छूत से दूर।
गुरु रविदास जी की एक अनेकों दोहा में एक दोहा है
ऐसा चाहूं राज मैं सबको मिले अन्न छोटे बड़े सब सम्म बसै रविदास रहे प्रसन्न।
आए अतिथियों द्वारा गुरू रविदास जी के जिवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया मौके पर काली रविदास, फुलचंद रविदास गोवर्धन रविदास ,डालेवर रवि, मुकेश कुमार, धरम घासी, शैलस घासी, उमेश रविदास राजू रविदास ,भरत रविदास, विशेश्वर रविदास, मनोज शर्मा, नकुल रविदास ,मंजू देवी ,लक्ष्मी देवी,चमेली देवी, बिट्टू घासी प्रीत कुमार, अभय कुमार ,हर्ष कुमार आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button