दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम ने बजट को देशहित में बताया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आम बजट 2026-27 को महंगाई पर अंकुश लगाने में मददगार बताया। पीएम मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारत और यूरोपीय संघ (एव) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (मदर आॅफ आॅल डील्स) का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में युवाओं को ढेरों अवसर मिलेंगे। पीएम मोदी ने बजट पर और क्या बातें कही? जानिए
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कई क्षेत्रों के लिए बड़े एलान किए। इसके बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है।
बजट 2026 विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार-ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। ये भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को भी सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
महंगाई पर अंकुश लगाने पर जोर-जो क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं, उससे साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। ये बजट ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस और ह्यूमन सेंट्रिक अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करता है। आज का बजट ऐसा अनोखा है, जिसमें आर्थिक घाटे को कम करने पर फोकस किया गया है। महंगाई पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया गया है। बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का भी समन्वय है।
जल्द बनेंगे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है। दुनिया के एक भरोसेमंद लोकतांत्रिक साझेदार और विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
युवाओं को तरजीह-पीएम मोदी ने कहा, अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे। आॅरेंज इकोनॉमी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए अवसरों के ढेरों दरवाजे खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन के लिए भी ठोक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट 2026 के माध्यम से भारत को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव मजबूत की गई है।
85 मिनट के बजट भाषण में क्या बोलीं वित्त मंत्री?-इससे पहले करीब 85 मिनट के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माघ पूर्णिमा के मौके पर बजट पेश किए जाने के अवसर को खास बताया। वित्त मंत्री ने अपने शुरूआती भाषण में रविवार को पहली बार पेश किए जा रहे बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कर्तव्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार कर्तव्य भवन में देश का बजट तैयार किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button