दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

दवाएं सस्ती, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं

STT कर में बढ़ोतरी, बजट 2026 के बड़े ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीब और किसानों के लिए कई घोषणाएं की। लेकिन, मीडिल क्लास को इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी।उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, शेयर बाजार को भी कोई राहत नहीं मिलने से मार्केट में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने और विकास की गति को बनाए रखने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं, ताकि सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके। हम सुधार गतिविधियों को जारी रख रहे हैं। इसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए पर्याप्त वातावरण तैयार करना है। 21वीं सदी पूरी तरह से प्रौद्योगिकी पर आधारित है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रौद्योगिकी का लाभ आम आदमी को मिले।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में सबके साथ सबके विकास पर जोर है। उन्होंने कहा कि बजट में सेमीकंडक्टर मिशन के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं।
बजट में सरकारी कैपेक्स को बढ़ाने पर जोर- वित्त मंत्री
बजट 2026 पेश करने के बाद वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि बजट में सरकारी कैपेक्स को बढ़ाने पर जोर रहा। देश की अर्थव्यवस्था ग्रोथ की राह पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ने ‘विकसित भारत’ की रूपरेखा को और स्पष्ट करते हुए आज केंद्रीय बजट पेश किया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बजट दिशा-निदेर्शों के मार्गदर्शन और देखरेख के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी इस बजट को पेश करने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह बजट देश के 145 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को दशार्ता है। यह ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण और मिशन का प्रतीक है।”
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट 2026 को बताया ऐतिहासिक
बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक बजट रहा है… पिछले वर्ष की तुलना में जीडीपी में 7.5% की वृद्धि हुई है, महंगाई नियंत्रण में रही है, राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण है, और कृषि, सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि हुई है।
यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भर के लिए- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
फींू३्रङ्मल्ल ङ्मल्ल इ४ॅिी३ 2026: केंद्रीय बजट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “यह बजट जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। इसके अलावा, यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के विजन को मजबूत आधार प्रदान करता है। वहीं, इस बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं… आॅपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद, इस बजट ने देश की रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के हमारे संकल्प को बल दिया है। इस वर्ष, हमारे सशस्त्र बलों के कुल पूंजीगत व्यय के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, और इस बजट का मुख्य फोकस हमारे तीनों सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर है। इसके लिए 1.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है… संक्षेप में, यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को मजबूत करता है।
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में छोटे शहरों पर ध्यान दिया गया है। बजट से आत्मनिर्भर भारत को उड़ान मिलेगी। उन्होंने इस बजट को युवा शक्ति का बजट बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का बजट “ऐतिहासिक” है। उन्होंने कहा कि यह देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण को दिखाता है। पीएम ने कहा कि “एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का हाईवे है। यह आज की आकांक्षाओं को हकीकत में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।”
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भारत को लोकल से ग्लोबल बनने में मदद करेगा। यह बजट भविष्य के लिए एक रोडमैप है और रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और मोमेंटम देगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट में ‘मेक इन इंडिया’ को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण रोडमैप पेश किया गया है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत बनने की हमारी यात्रा की नींव है।
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। उसके बाद बजट पर रेस्पॉन्स देत हुए देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह बजट भारत के सुधार अभियान को नई ऊर्जा देगा और भारत के आर्थिक परिदृश्य को मजबूत करेगा।
फींू३्रङ्मल्ल ङ्मल्ल इ४ॅिी३ 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। विशेष रूप से, बजट की दिशा और उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। यह आर्थिक विकास को प्राथमिकता देता है… भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।
केंद्रीय बजट 2026-27 पर राहुल गांधी ने कहा है कि मैं कल संसद में इस विषय पर बोलूंगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान ऐसे कई एलान किए हैं, जिससे कुछ सामान सस्ते व महंगे हो जाएंगे। सस्ते होने वाले सामानों की लिस्ट में कैंसर की 17 दवाएं, शुगर की दवाई, विदेश यात्रा पहले से सस्ती होगीं। इसके अलावा, सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती होंगी।
बजट 2026 पर राजनीति से लेकर उद्योग जगत की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि यह बजट बिल्कुल फीका है। वहीं, कैंसर की दवाओं को सस्ता करने और जिला अस्पतालों को बेहतर करने की घोषणाओं को लेकर मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और एमडी, डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा, “ये सभी सही दिशा में उठाए गए ठोस कदम हैं।”
सरकार ने रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2026-27 के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय के पास राफेल लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों और मानवरहित हवाई वाहनों जैसे कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में शेयर बाजार को कोई राहत नहीं दी, जिसके चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी है और उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती करने का एलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने डिफेंस सेक्टर को कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा की है।
नॉन कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर लेगा 22 फीसदी टैक्स, शेयर बाजार में फ्यूचर एंड आॅप्शन पर रळळ यानी सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स को बढ़ाया गया है। फ्यूचर्स पर एसटीटी को बढ़ाकर 0.05% किया गया, जबकि आॅप्शंस प्रीमियम पर एसटीटी को 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।
बजट 2026 की साइज 53.5 लाख करोड़ रुपये, पिछले बजट के मुकाबले हुई बढ़ोतरी- बजट 2026 का साइज 53.5 लाख करोड़ रुपये है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में डेट-टू-जीडीपी रेशियो को चालू वित्त वर्ष के 56.1 प्रतिशत से घटाकर 55.6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।
विदेशों में मौजूद संपत्ति के लिए 6 महीने लिए डिस्क्लोजर स्कीम- इंटरनेशनल टूर पर टीसीएस 5% और 20% से घटाकर 2% किया गया। विदेशों में मौजूद संपत्ति के लिए छह महीने लिए डिस्क्लोजर स्कीम
इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा। 1 अप्रैल से इनकम टैक्स का नया फॉर्म आएगा। विदेश यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी होगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त वर्ष 2027 के बजट में छोटे करदाताओं के लिए रूल-बेस्ड आॅटोमेटेड प्रोसेस का प्रस्ताव रखा है।
वित्त मंत्री ने हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला अस्पतालों का अपग्रेड किया जाएगा और ट्रॉमा सेंटर की संख्या बढ़ेगी।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार टियर 2 और टियर 3 के शहरों में लघु एवं मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए ‘कॉपोर्रेट मित्रों’ का कैडर विकसित करेगी।
बजट2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप और प्रत्येक जिले में लड़कियों के छात्रावास खोलने का एलान किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव रखती हूं, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी। इससे हम 2047 तक सेवाओं में 10% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ वैश्विक नेता बन सकेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 3 नए आयुर्वेद एम्स खुलेंगे। इसके अलावा, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना भी होगी।
वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये का रटए ग्रोथ फंड भी प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 2,000 करोड़ रुपये के फंड से माइक्रो एंटरप्राइजेज को सपोर्ट करेगी। सरकार ने टरटए२ को लिक्विडिटी सपोर्ट देने के लिए ळफीऊर सेटलमेंट प्लेटफॉर्म को भी अनिवार्य कर दिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच बनाए जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम बनाया जाएगा। रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी बनाने की पहल की गई है। इसके लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.20 लाख करोड़ रुपए किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ दिए जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनिर्माण, रणनीतिक और सीमावर्ती क्षेत्रों, स्वास्थ्य सेवा और उन्नत प्रौद्योगिकी सहित 6 क्षेत्रों में हस्तक्षेप का प्रस्ताव रखा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में 3 समर्पित केमिकल क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा। वहीं इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के लिए उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा। बजट 2026 से देश के आम आदमी को बड़ी उम्मीदें हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी अठक से कहा, मैं आईटी सेक्टर में निजी क्षेत्र का कर्मचारी हूं। पिछली बार सरकार ने हमें काफी राहत दी थी। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी हमें कुछ राहत मिलेगी, टैक्स स्लैब में कुछ छूट दी जाएगी और नई टैक्स व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए निकल चुकी हैं, जहां बजट टीम के साथ वित्त मंत्री का पारंपरिक फोटो सेशन होगा।
घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर सरकार का जोर- बजट 2026 में सरकार का फोकस घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करने पर हो सकता है। इसके लिए नियमों को सरल बनाने और संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। सुबह 11.00 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद वित्त मंत्री बजट भाषण प्रस्तुत करेंगी। भाषण के शुरूआती हिस्से में सरकार की उपलब्धियों और अहम आंकड़ों का उल्लेख होगा। बजट भाषण खत्म होने के बाद दोपहर 1.00 से 2.00 बजे के बीच वित्त मंत्री पत्रकार सम्मेलन कर बजट की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी देंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button