ललितपुर
महिला जनसुनवाई का आयोजन चार फरवरी को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि महिला उत्पीडऩ की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने, शिकायतकर्ताओं की सुगमता के लिए 04 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल द्वारा महिला जनसुनवाई की जाएगी। बताया कि उ.प्र.राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीडऩ की रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीडऩ की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से अपील की है कि जनसुनवाई में अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ, मोबाइल नं., अपना आईडी प्रमाण पत्र जैसे आधारकार्ड आदि की छायाप्रति अवश्य लेकर आयें।


