बरेली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड एवं विराट हिंदू सम्मेलन का होगा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय कार्यक्रम का श्री गणेश सामूहिक सुंदरकांड करने के उपरांत शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चंद्र शर्मा भैया जी ने बताया कि आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय कार्यक्रम एवं विराट हिंदू सम्मेलन करने की योजना पर काम चल रहा है जिसका श्री गणेश मंगलवार तीन फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर में सुंदरकांड की 25 वा कार्यक्रम नगर के विद्यालय में किया जाएगा इसके उपरांत 8 फरवरी को नगर के रामलीला मैदान में सुबह 10:00 बजे विराट हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा फिर 11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन फतेहगंज पूर्वी के रसेवन रोड पर विद्या मंदिर से शुरू होगी जो कि नगर का भ्रमण करने के बाद समावर्ती गांव उचसिया झादा कुठला कमनपुर लखनपुर होते हुए विद्या नर्सिंग कॉलेज पर मोटरसाइकिल रैली का समापन होगा इस विषय पर सोमवार देर शाम आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश शर्मा भैया जी शिवनंदन शंखधार एवं संजीव गुप्ता महामंत्री सुखदेव पाठक कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि 12 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि बाल योगी अमृतदास खाकी जी महाराज होंगे ! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना है हर वर्ग को साथ लेकर पुनः भारत माता को विश्व के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करना ही संघ की प्रथम अभिलाषा है इस अवसर पर नगर के सुखदेव ज्ञान प्रकाश चिराग गुप्ता संजीव गुप्ता शिवनंदन शंकर लाल सुरेश शर्मा जी भैया जी समेत कई संघ के पदाधिकारी ने पत्रकार वार्ता में भाग लिया ।



