शामली

मौसम परिवर्तन सरकारी अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। नगर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अस्पताल परिसर में महिला, पुरुष एवं बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द व वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों का क्रमवार उपचार किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों दिन-रात के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके कारण सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और अन्य संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों व बुजुर्गों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा, मौसम में हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को ठंडी-गर्म चीजों से परहेज करना चाहिए, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी का सेवन करें। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और तुरंत अस्पताल आकर जांच कराएं।उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और मरीजों को नि:शुल्क उपचार व दवाइयां दी जा रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button