झुंझुनू
इंडियन शिक्षण संस्थान बड़ाऊ में विदाई एवं पुरुस्कार वितरण सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं खेतड़ी। इंडियन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित संस्कार सीनियर स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष कक्षा 12 के विद्यार्थियों का सम्मानपूर्वक विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील बोहरा रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राधा शर्मा, केकेएमएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ मुकेश दाधीच, उपनिदेशक प्रकाश दास स्वामी, इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी की प्रधानाचार्या सुमन
शेखावत,अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी पूजा सैनी, हिंदी माध्यम के प्रभारी पूरन सिंह शेखावत आदि रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील बोहरा ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षकों को प्रेरणा स्रोत मानते हुए आगे बढ़े तथा गुरु शिष्य परंपरा का पालन करें। डॉ मुकेश दाधीच ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर सफलता अर्जित करें। कार्यक्रम में व्याख्याता सुभाष शर्मा, प्रमोद सुरोलिया, दर्शन वर्मा, रोहतास कुमार सुरेंद्र कुमावत, जिले सिंह, राजकमल सैनी, राकेश सैनी, मनीष मैडम, देवेंद्र शर्मा, किशन सिंह, नरेश सैनी, मनेष शर्मा, नरेश जांगिड़, महेंद्र कुमावत, सहीराम, बजरंग लाल मीणा, सुनील जांगिड़, मंजू शर्मा, प्रियंका सैनी, मंजू सैनी, मुकेश मैनपुरा, दुलार सिंह,भवानी सिंह,रामवतार गुर्जर, किशोर गुर्जर, रविंद्र बीलवा, भवानी सिंह, संजय सैनी, घनश्याम शर्मा, सुरेंद्र यादव, अनीता स्वामी, दिलीप कुमार, अशोक भार्गव, शंकर लाल भार्गव, सुरेंद्र सिंह सुंदर सिंह महिपाल सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमावत और विक्रम यादव ने किया।



