झुंझुनू
राजेश पायलट किसान संगठन के झुन्झुनूं जिलाध्यक्ष बने राजेश खटाणा किशोरपुरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। राजेश खटाणा किशोरपुरा को राजेश पायलट किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामकेश दीवाकर की सहमति से हंसराज गुर्जर के द्वारा झुन्झुनूं जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति दी गई है। राजेश खटाणा पहले भी सामाजिक संगठनों में काम कर चुके हैं। खटाणा को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। खटाणा ने बताया कि संगठन के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं पूर्ण निष्ठा एवं बड़ी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा और जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। खटाणा को न्युक्ति मिलने पर राजपाल ग्रेट,मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामकेश दीवाकर,संगठन के महासचिव हंसराज गुर्जर विराटनगर, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा,शिवदानसिंह चारणवास,बजरंग पहलवान पोंख जयकरण गुर्जर झुन्झुनूं,मुकेश कुमावत,राजेन्द्र प्रसाद परसारामपुरा,विक्रम गिराटी मणकसास,श्रवण गुर्जर गोरीयां, ओमपाल दौराता डुमोली,महेश सैनी किशोरपुरा,बनवारी गुर्जर चंवरा,राजेन्द्र कसाणा कालोटा,राजेश भडाणा,मुकेश गुर्जर,कमलेश रावत,भरत गुर्जर,ममता गुर्जर,बलवीर कसाणा,महीपाल चनिजा, राजेन्द्र गुर्जर मण्डावरा,सुमेर सिंह,महेंद्र सिंह शेखावत,रामसिंह गुर्जर, शीशराम रावत,सुमेर लमोड़, राजेश फौजी बाडलवास, एडवोकेट देव गुर्जर,हीरालाल गुर्जर,मुलचंद नंगली, दलीप गुर्जर खोह, किशोरी लाल सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


