बरेली
अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली द्वारा करी गई समीक्षा बैठक
कई बिंदुओं पर दिए गए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली पर बरेली परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों- पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के साथ समीक्षा गोष्ठी आहूत कर निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।
मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक के अनुसार निर्धारित अपराध की समीक्षा।
आपराधिक प्रकरण,माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही,निरोधात्मक कार्यवाही, एस0आर0 केस व लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, गिरफ्तारी हेतु शेष पुरस्कार घोषित व वांछित अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की समीक्षा।
गुंडा अधिनियम, गौवध निवारण अधिनियम, सशस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत की गयी कार्यवाही की समीक्षा।
निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट व महत्वपूर्ण अपराधों के तीन वर्षीय तुलनात्मक विवरण की समीक्षा। जनपदों में अपूर्ण निर्माण, मरम्मत कार्यों, मृतक आश्रित सेवायोजन के लंबित प्रकरण, सेवानिवृत्त एवं मृतक पुलिस कर्मियों की पेशन/लंबित देयकों के भुगतान की स्थिति की समीक्षा।
टॉप 10 अपराधियों, मफरूर अपराधियों, पंजीकृत किये गये गैंग के सदस्यों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, थानावार हिस्ट्रीशीट की स्थिति की समीक्षा।
थानों के माल मुकदमाती तथा दाखिल वाहनों के निस्तारण की स्थिति, थानों के निरीक्षण एवं अर्दली रूम की समीक्षा।
इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस फीडिंग की स्थिति, सड़क दुर्घटना बाहुल्य (ब्लैक स्पाट) स्थानों के चिन्हीकरण, सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिये Zero Fatality District (ZFD) कार्यक्रम के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा, वाहन चालकों की जिम्मेदारी, हेलमेट/सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग एवं ट्रैफिक नियमों के पालन तथा सड़क दुर्घटनाओं के संख्यात्मक आँकड़ों की समीक्षा।
हत्या लूट , स्नेचिंग, नकबजनी, वाहन चोरी, फिरौती, डकैती, बलात्कार,दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, एनडीपीएस, धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में कृत कार्यवाही की समीक्षा।
वर्तमान में प्रचलित विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मा0 न्यायालय में अभियोगों की प्रभावी पैरवी के माध्यम से दिलायी जा रही सजा की समीक्षा। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रो के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली की सुदृढ़ीकरण हेतु की गयी कार्यवाही की समीक्षा।
साइबर थाने के अतिरिक्त अन्य थानों पर साइबर अपराध से संबंधित कार्यवाही, साइबर अपराध थानों पर पंजीकृत अभियोगों में की गयी कार्यवाही की समीक्षा।
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्य़ालय स्तर/ उच्चाधिकारीगण, विभिन्न स्तर से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी तथा जनपदों में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।




