ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता यादव के नेतृत्व में ग्राम मधुबना के ग्रामीणों द्वारा सोमवार को उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी को ज्ञापन दिया जिसमें बताया गया कि ग्राम मधुबना में चंबल परियोजना के ठेकेदार द्वारा मिली भगत करके खाली खेतों में अवैध कनेक्शन कर दिए गए हैं जिससे आधे गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रहीं हैं जिससे ग्रामीण परेशान है एवं ग्रामीणों का कहना है चंबल परियोजना के अधिकारियों द्वारा कई बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है इसी तरह ग्राम तमरेर से मधुबना गांव का रोड लगभग 20 बर्ष पूर्व बनी थी परन्तु सार्वजनिक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी उक्त रोड की सार सभाल करने बाला कोई नहीं है उक्त रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी होती है ग्रामीणों का कहना है चंबल परियोजना के अधिकारियों को कई बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन धरना दिया जाएगा समस्या के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव द्वारा कहा गया कि यदि दोनों समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन धरना दिया जाएगा ! ज्ञापन देने में मिट्ठू सिंह, अजित सिंह, बलवीर सिंह, ओमप्रकाश, नरेंद्र, मनीष, अनिल, प्रकाश, बलदेव, राहुल, आदि ग्रामीण मौजूद रहे


