रामपुर शाहबाद

मदरसे जामिया तुल इमाम अहमद रजा मे अज़ीम-ओ-शान कॉन्फ़्रेंस व जलसे का आयोजन हुआ  

 उलेमाओं ने की दस्तारबंदी, नात-ए-पाक से गूंजा माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के मदरसे जामिया तुल इमाम अहमद रजा में अज़ीम-ओ-शान इस्लामी कॉन्फ़्रेंस एवं जलसे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की निजामत कर रहे इरशाद उल कादरी ने भी अपनी शेरो शायरी से लोगों का दिल जीत लिया कार्यक्रम में बाहर से तशरीफ़ लाए सेफ राजा कानपुरी और गुलाम रसूल साहब बाल्यावी ओ शहजाद आलम मिसबाही और गद्दा नशीश बरेली शरीफ से अर्सलान रजा खान तसरीफ लाये और अनेक उलेमा-ए-इक़राम ने शिरकत की और इल्मी व दीनी तक़रीरों के ज़रिये लोगों को दीन की अहमियत से रूबरू कराया। कॉन्फ़्रेंस के दौरान मदरसे के ज़ेरेसरफिरस्ती इमरान रज़ा खान और प्रिंसिपल मुफ्ती इरशाद हुसैन मिसबाही ने मेधावी छात्रों की दस्तारबंदी भी कराई जिससे माहौल भावुक और रूहानी हो उठा। उलेमाओं ने दस्तारबंदी को इल्म-ए-दीन की जिम्मेदारी बताते हुए छात्रों को समाज और मुल्क की बेहतरी के लिए काम करने की नसीहत दी।कार्यक्रम में पेश की गई नात-ए-पाक और तक़रीर से मौजूद लोगों के दिल जीत लिए। नातख्वानों की पुरसोज़ आवाज़ में पढ़ी गई नातों से पूरा माहौल इश्क-ए-रसूल से सराबोर हो गया।जलसे में बड़ी तादाद में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। अंत में मुल्क में अमन-ओ-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अबसर पर हाफिज ऐ करी इब्राहिम राजा कारी फैजान मौलाना शादाब रजा मुदस्सर राजा कारी मौलाना नबी आलम मौलाना आतिफ राजा आदि मौलाना और करी उपस्थित है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button