ललितपुर

भाजपा ने पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय वजट पर पत्रकारों से की चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर हाल ही में केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी सर्वस्पर्शी बजट को लेकर पत्रकारों से चर्चा की गई। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने बाला बजट है। उत्तर प्रदेश में हाई स्पीड रेल और रेल विस्तार को गति देने बाला आदर्श बजट है। कैंसर सहित दुर्लभ बीमारियों की सत्रह जीवनरक्षक दवाएं सस्ती कर आम आदमी को राहत प्रदान की गई है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कनैक्टिविटी होने से उद्योगों की लागत घटेगी और व्यापार बढ़ेगा। पन्द्रह हजार स्कूल और पांच सौ कालेजों में विशेष लैब की व्यवस्था करने से वैज्ञानिक शिक्षा में इजाफा होगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड. ने कहा कि यह केन्द्रीय बजट सर्वस्पर्शी सार्वभौमिक, राष्ट्र को समर्थ बनाने बाला बजट है जो अन्तिम पायदान तक खड़े व्यक्ति के उत्थान हेतु सृजित किया गया है। इसमें वायो फार्मा क्षेत्र में दस हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था कर इस क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया गया है।हर जिले में गल्र्स हॉस्टल खोलने से कामकाजी और शिक्षा प्राप्त कर रही मातृशक्ति को बहुत लाभ होगा। परम्परागत उद्योगों के आधुनिकीकरण हेतु भारी बजट का प्रावधान किया गया है ताकि इन उद्योगों को विकसित कर विश्ववाजार में प्रतिस्पर्धी वना कर इसके विक्रय को नया बाजार मिल सके। बजट चर्चा में जिला संयोजक प्रदीप चौबे ने कहा कि नदी जोड़ो योजना के अन्तर्गत केन ,वेतवा परियोजना हेतु आठ सौ करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। यह योजना पूरी होने से ललितपुर सहित बुन्देलखण्ड को बहुत लाभ होगा। औद्योगिक कारीडोर के लिए छप्पन हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है इस के माध्यम से उद्योगों को  कर्ज, सब्सिडी,एवं अन्य विकास के कार्य हेतु मदद मिल सकेगी। पत्रकार वार्ता के अन्त में जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड., कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौबे, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश कुमार खटीक, भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य शशिशेखर पांडेय, सह मीडिया प्रभारी धु्रवसिंह सिसौदिया, रुपेश साहू, गौरव, जगभान सिंह लोधी एड., सुनील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button