नितिन नवीन को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कायस्थ समाज के लोगों ने जताई प्रसन्नता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जनपद मुख्यालय स्थित श्री माधव कृपा प्रॉपर्टीज के कार्यालय पर कायस्थ समाज के लोगों ने कायस्थ समाज के वंशज बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी एबीकेएमएस के जिला अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर कायस्थ समाज को बहुत बड़ा सम्मान दिया है। श्री नवीन के कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम का परिणाम है। श्री नवीन के मनोनयन से संघ और पार्टी दोनों के प्रति आपकी निष्ठा,कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदन शीलता और नेतृत्व क्षमता आज आपको इस महत्वपूर्ण दायित्व तक लेकर आई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्रहित के संकल्प और मजबूत होंगे। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पाँचवीं बार जीत दर्ज करने वाले 45 वर्षीय नितिन नवीन भले ही कायस्थ परिवार से आते हों, लेकिन उनकी पहचान किसी जातीय खांचे तक सीमित नहीं रही है। उनका व्यक्तित्व एक युवा और ऊर्जावान नेता, एक कुशल संगठनकर्ता, एक अनुभवी प्रशासक और सबसे बढ़कर विनम्र, शांत और दृढ़ इरादों वाला राजनेता का है। इन सभी गुणों का ऐसा संतुलन है, जो आज की राजनीति में दुर्लभ होता जा रहा है।अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि नितिन की नियुक्ति कायस्थ समाज के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा है कि नितिन नवीन ने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता का कुशल परिचय दिया है।
एम के पी के डायरेक्टर विनय कुमार श्रीवास्तव दीपक ने कहा कि श्री नितिन नवीन की नियुक्ति से कायस्थ समाज को एक बड़ा गौरव की अनुभूति हुई है।हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा और राष्ट्रहित में ऐतिहासिक कार्य होंगे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफल कार्यकाल प्रदान करें।इस मौके पर रजनीश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव,प्रेम शंकर श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव ,उमेश चन्द श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

