स्वदेशी मेला में “स्वदेशी एक संदेश युवाओं के नाम” पर बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न
सरकार भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने नृत्य संगीत कार्यक्रम में बांधा समां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला अपने परवान पर है। लोग मेला घूमने के साथ अपने पसंद के स्वदेशी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इधर मेला के सेकंड लास्ट दिन मेला घूमने आए आगंतुकों के लिए सहकार भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा नृत्य संगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बोकारो महानगर द्वारा स्वदेश एक संदेश युवाओं के नाम पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रणयांसी माननीय जगन्नाथ शाही, संघ के बोकारो महानगर संघ चालक रंजीत बरनवाल ,महानगर कार्यवाह रतनलाल जी,संदीप तिवारी जी, नरेंद्र कुमार राय व राकेश सिंह राकेश सिंह ने अपनी बौद्धिकता का परिचय देते हुए स्वदेश एक संदेश युवा के नाम पर अपने-अपने बौद्धिक प्रगट किया। इसके उपरांत साहित्यिक अनुरागिक संस्थान की ओर से काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। किस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कवि एवं कवित्रियों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। रशिम पुंज साहित्यिक संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव व ख्याति प्राप्त कवित्री करुणा कालिका अपने काव्य पाठ से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया वही इस कार्यक्रम में बता रहा मुख्य अतिथि बा सेल के संचार प्रमुख मणिकांत धान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम की सफलता में संजय श्रीवास्तव ,अनंत शेखर, मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिन्हा, विनोद चौधरी व ददन कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इधर आज मेला के समापन को लेकर 10 दिनों से चले आ रहे नेता संगीत चित्रकला रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा साथ ही आगंतुक मुख्य अतिथि द्वारा मेला के समापन की घोषणा की जाएगीI




