हापुड़

बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु जनपद न्यायाधीश ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ में मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर दिनांक 22.02.2026 को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 04.02.2026 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री हनी गोयल, अपर जिला जज विशेष (एस.सी/एस.टी)एक्ट हापुड़ की देखरेख एवं श्री यज्ञेश चन्द पाण्डेय की उपस्थित में श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज, हापुड़ श्री हनी गोयल द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया कि माननीय नालसा एवं सालसा के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ के समस्त प्रशासनिक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन को प्रदान करने हेतु दिनांक 22.02.2026 को मेगा/बृहद सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त प्रशासनिक विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने हेतु मेगा शिविर से पूर्व लघु शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की तरफ से नियुक्त पराविधिक स्वयंसेवकों एवं पैनल अधिवक्ता की मदद ली जा सकेगी एवं निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग अपनी अपनी योजनाओं की सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,हापुड़ को उपलब्ध करा दें एवं मेगा शिविर का प्रचार- प्रसार किये जाने हेतु भी निर्देश दिये गये। बैठक में नोडल अधिकारी/ प्रशासनिक विभाग, मोनिका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के स्थान पर नोडल अधिकारी सुनिता सिंह एवं पुलिस विभाग/नोडल अधिकारी, श्री वरुण मिश्रा एवं अन्य समस्त विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button