असम एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र में ‘उत्कर्ष महोत्सव’ का शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
असम : आज 4 फरवरी से 6 फरवरी तक असम सहित उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सभी विद्या भारती संचालित निकेतनों में ‘उत्कर्ष महोत्सव’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गुवाहाटी स्थित असम प्रकाशन भारती के सभागृह में एक गंभीर शुभारंभण समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में विद्या भारती अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा, सह-संघटन मंत्री श्रीराम आरवकर, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष गंगा प्रसाद प्रसाईं, सचिव डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी और संघटन मंत्री डॉ. पवन तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त मेधावी युवा तथा ‘निश्चल’ स्मार्ट लर्निंग सॉल्यूशंस के संस्थापक एवं मेंटर निश्चल नारायणम की उपस्थिति ने समारोह की सौष्ठवता बढ़ाई। विद्या भारती के विभिन्न स्तरों के अधिकारी एवं कार्यकर्ता भी समारोह में भाग लिए। प्रांतीय प्रचार संयोजक मुकुटेश्वर गोस्वामी ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय सह-संघटन मंत्री श्रीराम आरवकर एवं विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संघटन मंत्री डॉ. पवन तिवारी ने गुवाहाटी के अंबिकागिरी स्थित शंकरदेव शिशु कुंज एवं विष्णुपथ स्थित शंकरदेव विद्या निकेतन का परिदर्शन किया। उन्होंने ‘उत्कर्ष महोत्सव’ की कार्यसूची में भाग लेने के साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं गुण निरीक्षक दलों के अधिकारियों के साथ मत-विनिमय कर महोत्सव के लक्ष्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में समझा। उल्लेख्य है कि ‘उत्कर्ष महोत्सव’ का मुख्य लक्ष्य विद्यालयों का शैक्षिक मानोन्नयन करना, स्व-मूल्यांकन के माध्यम से गुणात्मक विकास सुनिश्चित कर एक सुशृखल शैक्षिक परिवेश का सृजन करना है।



