सिंगरौली

नगर निगम की सर्वदलीय बैठक, विकास के साथ सामाजिक चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  नगर पालिक निगम अध्यक्ष देवेश पांडे की अध्यक्षता में पार्षदों की सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सफाई व्यवस्था, सीवर लाइन कार्य, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, गनियारी शॉपिंग प्लाजा, सिविक सेंटर, इंडोर स्टेडियम व ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। परिषद की बैठकें समय पर आयोजित कर विकास कार्यों को गति देने पर भी सहमति बनी।
इसके साथ ही बैठक में सामाजिक चेतावनी भी दी गई। निगम अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण, गंदगी फैलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अमृत जल योजना में छूटे वार्डों को शामिल करने, मोबाइल टॉयलेट की संख्या बढ़ाने, मोरवा जोन में शव वाहन व टैंकर उपलब्ध कराने तथा प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। निगम अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है, अब हमारा दायित्व है कि हर नागरिक की मूलभूत जरूरतें पूरी कर शहर को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button