बरवाअड्डा पुलिस ने फरार चल रहे अपराधी पुनित के घर चिपकाया इस्तेहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। धनबाद जिला के बरवाअड्डा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने नावाडीह थाना जिला बोकारो पुलिस के मदद से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट मामले के नामजद अभियुक्त सह चिरुडीह नावाडीह थाना जिला बोकारो निवासी पुनीत तुरी के घर गुरुवार को अभियुक्त के पिता मुनिया तुरी के उपस्थिति में इस्तेहार चिपकाया। बरवाअड्डा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में पुनित तुरी व अन्य ने बरवाअड्डा में एक सर्राफा व्यापारी का अपहरण कर रिवाल्वर के नोंक पर जंगल में बंधक बना फिरौती वसूलने का प्रयास किया गया था । उक्त मामले को लेकर बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 101/25 दर्ज कर अभियुक्त बनाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी अभियुक्त फरार चल रहे है । लंबे समय से फरार रहने कारण धनबाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी परमानंद उपाध्याय की ओर से इस्तेहार जारी करने के बाद यह कार्रवाई की गई । इस दौरान नावाडीह थाना के अवर निरीक्षक अब्दुल हकीम भी उपस्थित थे ।



