गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू पंचायत में हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नु पंचायत अंतर्गत करमाली टोला में जंगली हाथियों के समूह ने एक ही परिवार को कुचल कर मार डाला। मृतकों में 65वर्षीय गंगा करमाली उसकी पत्नी 62वर्षीय कमली देवी और उसकी जेठानी 65वर्षीय भगिया देवी शामिल है। गुरुवार की अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे 5हाथियों का एक समूह गंगा करमाली के घर पहुंचा और उसके घर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया,घर से बाहर निकल कर जान बचाने की कोशिश में हाथियों ने तीनों बुजुर्गों को कुचल कर मार डाला।हाथियों के हमले में अन्य दो लोग घायल हुए हैं जिनको ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरे गाँव में दहशत और आतंक का माहौल है, मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके पूर्व 25जनवरी को गोमिया प्रखण्ड के दरहा बेड़ा में हाथी के हमले में कर्मचंद सोरेन की मौत हो गई थी ठीक इसी तरह 19जनवरी को गोमिया प्रखण्ड के कंडेर में हाथियों ने एक सब्जी विक्रेता रविंद्र दांगी को वैन से खींचकर कुचल कर मार डाला था। हाथियों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन पर समय रहते करवाई न करने का आरोप लगाया है, वन विभाग गोमिया के पदाधिकारी सुरेश राम, वनपाल हिताई चंद्र महतो सहित अन्य बनकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करने के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।




