शामली

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के गांव भारसी में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार के आह्वान पर आयोजित शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने फीता काटकर किया। शिविर में ए.डी. के जैन नेत्र अस्पताल, खेकड़ा (बागपत) से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की गहन जांच की। टीम में शामिल डॉ. सुधीर कुमार एवं डॉ. चांदवीर ने कैंप ऑर्गेनाइजर सानिया और मीनाक्षी विटी के सहयोग से मरीजों का परीक्षण किया। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि जरूरतमंद मरीजों को चश्मे भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए ऐसे शिविर बेहद जरूरी हैं, जिससे लोगों को समय पर जांच और उपचार मिल सके। वहीं उद्घाटन अवसर पर मौजूद आरएलडी जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के ऐसे कार्यों से जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। शिविर में जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, चौधरी राजवीर सिंह, सोमपाल पवार, जय कुमार, कपिल पवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में आंखों से संबंधित बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि लोग बेहतर दृष्टि और स्वस्थ जीवन जी सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button