शामली
रेंजर्स के लिए एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर शिविर का शुभारंभ वी फॉर्मेशन में माहाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजभूषण द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।प्रार्थना एवं झंडा गीत के उपरांत रेंजर्स ने बीपी सिक्स व्यायाम एवं योगा किया।शिविर की प्रथम पहर में रेंजर्स के लिए एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, देश भक्ति, देश की उन्नति में महिलाओं की भूमिका आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान सैनी द्वितीय स्थान पर अन्नू एवं तृतीय स्थान पर रही। शिविर के दूसरे पहर सहभोज के अंतर्गत समस्त महाविद्यालय परिवार ने रेंजर्स के साथ सहभोज किया। महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय ने रेंजर्स द्वारा आयोजित सहभोज की सराहना की। इसके साथ रेंजर्स प्रशिक्षक गीता रानी एवं सहायक गायत्री ने रेंजर्स को खोज के चिन्ह, सीटी के संकेत, अनुमान लगाना, गांठ बांधना टेंट लगाना आदि संबंधित जानकारी दी। यह सभी कार्यक्रम रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर अंकिता त्यागी के निर्देशन में किए गए।


