बरेली
दांतों के स्वस्थ होने पर ही हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा ;डॉक्टर रश्मि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली रिठौरा। रूहेलखंड मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिठौरा द्वारा नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में वृहस्पतिवार को डाॅ रश्मि कत्याल के नेतृत्व में दंत रोग से संबंधित एक विशेष जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरमैन शकुंतला देवी, प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने किया।इस दौरान डॉ अनिकेत शुक्ला, डॉ सैजनी यादव, डॉ नासिर, डॉ आबिदी, डॉ वरीशा नाज, डॉ मोहित गुप्ता, डॉ विवेक तिवारी, डॉ मोनिश यादव ने दांतों के संदर्भ में बताते हुए कहा स्केवीज दांतों में जमी मैल या प्लक होती है।जो हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यदि दांत स्वस्थ्य नहीं हैं,तो इसका सीधा असर हमारे पाचन, हृदय और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। हमें इनकी सुरक्षा के लिए सदैव दांतों की नियमित सफाई,पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटका तंबाकू आदि से परहेज़ करना चाहिए।इस मौके पर कासिम हुसैन, अरमान अली,अनिल कुमार, कुलदीप,रामबहादुर, दीपमाला,पूजा शर्मा, मुकेश भास्कर,रजत भास्कर, अर्जुन यादव, सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



