डीबीएल में कॉल कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Health check-up camp organised for call staff at DBL

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के आलू बेड़ा स्थित डीबीएल कैंप कार्यालय में शुक्रवार को कॉल कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए एक विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डीबीएल पीसीएस पल के सहयोग से हेल्थ प्वाइंट अमरपारा और लूपिन डायग्नोसिस सेंटर द्वारा किया गया। कोलकाता के डॉक्टर सुजय बसाक, एमबीबीएस और डॉ. रविकांत भगत, एमबीबीएस ने अपने सहयोगियों के साथ कंपनी कर्मचारियों का विभिन्न प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, हृदय और अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर का उद्घाटन डीबीएल कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंहा और वरिष्ठ प्रबंधक समन्वय संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से स्वास्थ्य जांच करवाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। डीबीएल की ओर से आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों की भलाई और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर किए जाते हैं।



