बरेली

नगरीय विकास पर अब अधिक खर्च कर सकेगा नगर निगम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नए वित्तीय वर्ष के साथ ही 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू होने जा रही हैं, जिससे नगर निगमों की तिजोरी में ज्यादा धन आने की संभावना बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा 15वें वित्त आयोग के मुकाबले नए वित्त आयोग से निगम को करीब 9 फीसदी अधिक धनराशि मिलगी। यह राशि नगर निगमों के आधारभूत ढांचे को सुधारने और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में खर्च की जाएगी। नई किस्त अप्रैल से आरंभ होने जा रहे नए वितीय वर्ष के बाद जारी होगी।
नगर निगम के अधिकारी बताते हैं कि केंद्र सरकार राज्यों के जरिये नगर निकायों की मदद के लिए अनुदान के तौर पर यह रकम देती है। मौजूदा वित्त आयोग की सिफारिशों के जरिये शहरी निकायों को स्थानीय निकाय निधि में केवल 36 फीसदी धनराशि दी जाती थी, लेकिन नए वित्त आयोग में इस रकम को बढ़ाया गया है। इसके तहत शहरी निकायों को स्थानीय निकाय निधि से 45 फीसदी धनराशि दी जाएगी। इस बदलाव का प्रत्यक्ष लाभ नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को सीधे लाभ होगा। यूपी में अभी 15वें वित्त आयोग के जरिये करीब 65 करोड़ रुपये सालाना मिलता है। इस बार यूपी की करीब 1.16 लाख करोड़ का आवंटन हुआ है। यह राशि नगरों में सीवर और ड्रेनेज प्रणाली को सुधारने, कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, सड़कों का चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास में खर्च की जा सकेगी। साथ ही इस धनराशि का इस्तेमाल शहरों को हरित और स्वच्छ बनाने, नागरिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने और नगरवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने में किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button