गोड्डा
नगर निकाय चुनाव 2026/ नाम निर्देशन पत्रों की जांच पूरी
महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन पत्र स्वीकृत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नगर निकाय चुनाव के तहत महागामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की सवीक्षा (जांच) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच के बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीकृत नाम निर्देशन पत्रों की सूची जारी कर दी गई है। महागामा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु कुल 12 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के बाद सभी 12 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए हैं।
महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार के नामांकन स्वीकृत
कुल 12 प्रत्याशी के नामांकन स्वीकृत किए गए है। नामांकन स्वीकृत करने वालों में चुन्नू कुमार मडैया, दुर्गा सोरेन, जितेन्द्र हेम्ब्रम, पुष्पा मरांडी, प्रबोध सोरेन, मनोहर मराण्डी, मेरी किरण टुडु, राकेश सोरेन, लखीराम मरण्डी, सागर सोरेन, सुरज बेसरा और हेमवती मुर्मू हैं। इन अभ्यर्थियों का नामांकन सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्वाचन नियमों के अनुरूप पाए जाने के कारण स्वीकार कर लिया गया है।



